CAA के खिलाफ जामा मस्जिद के बाहर जुटी सैकड़ों की भीड़

 दिल्ली। CAA के विरोध में  देशभर में चल रहा प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। जिसके बाद से प्रदेश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी है।



दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर एक बार फिर नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA)  के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया है। सैकड़ों की संख्या में नमाज़ी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जोरबाग इलाके में भी शुक्रवार को CAA के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया, ये मार्च प्रधानमंत्री के आवास तक जाएगा।आपको बता दें, पहले से ही यूपी में धारा 144 लगी हुई है। कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई थीं। आज शुक्रवार है ऐसे में UP में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।